कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर के शव की पहचान हो गई

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर के शव की पहचान हो गई है। मृ##तक की पहचान मदनपुरा निवासी 17 वर्षीय अनुराग के रूप में हुई है। वह शाहाबाद के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार दोपहर वंदे भारत ट्रेन (20977) की चपेट में आने से उसकी मौ##त हो गई थी। श##व की हालत गंभीर होने के कारण घटनास्थल पर उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक स्कूली छात्र की मौ##त की सूचना मिलने के बाद परिजन LNJP अस्पताल पहुंचे। वहां घटनास्थल से बरामद स्कूल यूनिफॉर्म के आधार पर उन्होंने अनुराग की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
बुधवार को स्कूल गया था अनुराग, घर नहीं लौटा
परिजनों के अनुसार, अनुराग बुधवार सुबह स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिलने की सूचना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी। अनुराग अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला श##व
जीआरपी को गुरुवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम किलोमीटर संख्या 176/11-13 के पास पहुंची, जहां किशोर का श##व ट्रैक के बीच पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से श##व बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। जीआरपी ने घटनास्थल के आसपास बिखरे शरीर के अंगों को एकत्र कर श##व को कब्जे में लिया और LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।
घटनास्थल पर मिलीं चाबियां, स्कूटी की भी तलाश
पुलिस को घटनास्थल के पास स्कूल यूनिफॉर्म के अलावा दो चाबियां भी मिली थीं। चाबियों के आधार पर आसपास स्कूटी की तलाश की गई। रेलवे ट्रैक और उसके आसपास लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में जांच की गई, लेकिन स्कूटी का पता नहीं चल सका।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम
जीआरपी के अनुसार, घटनास्थल के पास अनुराग की सफेद कमीज और नीली पैंट मिली थी। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। श##व का पोस्टमॉर्टम दो डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर मौ##त की परिस्थितियों के संबंध में जांच जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






