Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषित बच्चों को पोषण पनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश

10 Oct 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषित बच्चों को पोषण पनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 09 अक्टूबर, 2026

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश*

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर भ्रमण कर बच्चों की पोषण स्थिति का सर्वेक्षण करने, पोषाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा बच्चों का सही वजन लेकर पोषण ट्रैकर पर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा दैनिक कार्यवाही का विवरण डायरी में अंकित करने को कहा। घर-घर भ्रमण एवं सर्वेक्षण की समीक्षा आगामी बैठक में की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला को बच्चों का सही वजन लेने के लिए संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित कराने तथा सभी अधिकारियों को पोषण मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं वेतन रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने को कहा गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन बनने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा उसके आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी का वेतन आहरित किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिला पोषण समिति से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!