Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गरबा पंडालों में आधार कार्ड अनिवार्य करने की मांग, शिवसेना ने एसपी को दिया ज्ञापन

10 Oct 2026, 10:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गरबा पंडालों में आधार कार्ड अनिवार्य करने की मांग, शिवसेना ने एसपी को दिया ज्ञापन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गरबा आयोजनों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए, कार्यक्रमों में फूहड़ और अश्लील गानों पर रोक लगाई जाए तथा भारतीय परिधानों को बढ़ावा दिया जाए।

पप्पू तिवारी ने कहा कि नवरात्रि हिंदुओं की आस्था और साधना का पर्व है। पिछले वर्ष पहचान पत्र अनिवार्य नहीं होने के कारण एक पंडाल में बाहरी युवक के प्रवेश से अफरा-तफरी की स्थिति बनी थी।

इस वर्ष ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त व्यवस्था करनी चाहिए। राज्य संगठक मनी सिंह गुरेन ने कहा कि गरबा संचालक आयोजनों की पवित्रता बनाए रखें।

वहीं जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि यदि आयोजनों में मर्यादा का उल्लंघन होता है तो शिवसेना लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी। ज्ञापन के दौरान शिवशंकर दुबे, बसंत भदौरिया, सचिन जैन, दीपेश विश्वकर्मा, अनूप पटेरिया सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj10 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

बलरामपुर/ उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बलरामपुर में 803 करोड़ से अधिक लागत 78 विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना – विधायक लारिया
Sagar10 Oct

शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संदीपनी विद्यालय नरयावली में सेवा संकल्प अभियान-2026 के…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान
Sagar10 Oct

अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के 51 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तुलादान,एवं बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
Jhansi10 Oct

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के 51 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तुलादान,एवं बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के 51 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तुलादान,एवं बुलडोजर से हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण को लेकर विधायक लारिया सक्रिय, कलेक्टर से चर्चा कर पत्र के माध्यम से उठाया बंधान कार्यों का मुद्दा
Sagar10 Oct

जल संरक्षण को लेकर विधायक लारिया सक्रिय, कलेक्टर से चर्चा कर पत्र के माध्यम से उठाया बंधान कार्यों का मुद्दा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कम वर्षा के कारण…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna10 Oct

*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना, मध्य प्रदेश दो महीने से अंधेरे में कलवलिया रोड! नवरात्रि-दीपावली नजदीक, फिर भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट*

बिरसिंहपुर, सतना। नवरात्रि और दीपावली के त्योहार नजदीक हैं, लेकिन बिरसिंहपुर में कलवलिया रोड से कैरियर गाइड स्कूल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!