आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड़ में


महराजगंज – आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, QRT व अग्निशमन टीम को अलर्ट रहने के निर्देश
महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें धर्मगुरुओं, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत तारों की स्थिति दुरुस्त रखने और संभावित खतरों को समय रहते दूर करने पर जोर दिया। धर्मगुरुओं एवं समुदायों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने को कहा।
सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम-
प्रमुख पूजा स्थलों, कार्यक्रम स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
बैठक में बताया गया कि सभी थाना क्षेत्रों में भी पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







