फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
आजमगढ़, फूलपुर। फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति द्वारा रामलीला कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अंशुमान जायसवाल एवं अजय जायसवाल ने किया।
रामलीला के प्रथम दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद नारद मोह लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदीप मौर्य, अंगद सोनकर, प्रहर्ष आर्य, अखिलेश, राहुल जायसवाल, शुभम सोनी, रियासत हुसैन एवं भानुप्रताप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म और मर्यादा से जुड़ी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
#महराजगंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, 377 स्थलों की जांच 67 स्थानों पर मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक सीसीटीवी और ड्रोन…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार खीरों/रायबरेली। जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।