Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, आकर्षण का केंद्र रहा भगवान श्रीराम का सिंहासन

10 Oct 2026, 11:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, आकर्षण का केंद्र रहा भगवान श्रीराम का सिंहासन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर में प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थायी) के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का सिंहासन और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

श्री रामलीला रंगमंच पर धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होने के बाद शनिवार को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कुमार विश्नोई ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे घनश्याम सिंह पहलवान व्यायामशाला के कलाकार हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं सिंहासन पर विराजमान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ महर्षि विश्वामित्र की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश, भगवान शिव, भरत, शत्रुघ्न, राजा जनक और राजा दशरथ सहित विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, लाला न्यादर हलवाई चौराहा, घनश्याम सिंह पहलवान तिराहा और रविदास मंदिर होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

 

इस दौरान विशिष्ट अतिथि संजय कुमार वीर, प्रमोद बिश्नोई, मनोज कुमार, भाजपा नेता अनुज बिश्नोई, पार्थ बिश्नोई, वंश बिश्नोई, शोभित बिश्नोई, आयुष भार्गव और सिमरनदीप सिंह रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव और उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर
Pali10 Oct

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन
Azamgarh10 Oct

फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन

फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot10 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਭੇਜਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Breaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Mahoba10 Oct

महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में विकास को नई रफ्तार: ₹803 करोड़ की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज से लेकर चीनी मिल के विस्तार तक कई कार्य।
Balrampur10 Oct

बलरामपुर में विकास को नई रफ्तार: ₹803 करोड़ की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज से लेकर चीनी मिल के विस्तार तक कई कार्य।

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: स्कूल परिसर में करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ghazipur10 Oct

गाजीपुर: स्कूल परिसर में करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!