Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण

11 Oct 2026, 08:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण - मुंगेर, बिहार

मुंगेर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने दिनांक 11/10./2026 को टेलिफोनिक वार्तालाप में बताया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाना, सवाल पूछने वालों को डराना और जनता की आवाज को कमजोर करने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। भारत का संविधान हर नागरिक को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार देता है।

ई. रोहित मणि भूषण ने कहा कि आज देश का युवा जागरूक है।

वह अपने अधिकारों, रोजगार, शिक्षा, महंगाई, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सवाल पूछ रहा है। सत्ता चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, युवाओं की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, “डर का माहौल बनाकर लोकतंत्र को कमजोर नहीं किया जा सकता। देश का युवा न डरेगा, न झुकेगा और न अपनी आवाज दबने देगा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से जनता के साथ खड़ा रहेगा।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान, लोकतंत्र, न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। ई.

रोहित मणि भूषण ने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हों और शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। “सत्ता की ताकत बड़ी हो सकती है, लेकिन जनता की ताकत उससे कहीं बड़ी होती है।

युवाओं की आवाज को कोई भी शक्ति दबा नहीं सकती।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger11 Oct

सेवा शिविर लगाने को लेकर मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने की बैठक

🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर
Munger11 Oct

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर

धरहरा मुंगेर मुंगेर जिले के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद वरिष्ठ दिव्यांग ने दिनांक 11.10.2026 को बातचीत…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर से जमालपुर जुबलीविल चौक पर संपूर्ण विपक्षी दल शहर की युवा एवं जैन जी दिल्ली में हो रहे क्रांति के आकाश के समर्थन में उतरेंगे
SIR को गलत ठहराना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, मुख्यमंत्री डा. यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Sagar11 Oct

SIR को गलत ठहराना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, मुख्यमंत्री डा. यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!