केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जुल्म की हुई इंतिहां नहीं सुन रहे डा. मोहन यादव, उन्हीं के क्षेत्र में तोड़ दिया आदिवासियों का घर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विकास निगम की कार्रवाई के दौरान आदिवासी परिवारों के 12 मकान तोड़े जाने और फसलें नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से प्रभावित परिवारों में चिंता और नाराजगी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं की पीड़ा जानने के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां आज परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
शिवराज ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से फोन पर बात कर प्रभावित परिवारों के लिए नए मकान बनवाने तथा स्थायी व्यवस्था होने तक रहने और खाने का इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के सामने भी मामला उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर वन विकास निगम और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने असंतोष जताया।
शिवराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को बेघर करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में सहभागिता करने आए डेलीगेट्स…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम दुर्गा मंदिर, जबलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता और जनजागृति के संकल्प के…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह। राज्यमंत्री ने आमजन से किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।