Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

भीरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार पीलीभीत के पूरनपुर से चोरी हुई बजाज प्लेटिना बाइक बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भीरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार पीलीभीत के पूरनपुर से चोरी हुई बजाज प्लेटिना बाइक बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान चोरी की एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना भीरा पुलिस टीम ने भीरा-मालपुर मार्ग पर पड़रिया तुला चौकी के निकट चेकिंग के दौरान संदीप सिंह पुत्र रणजोत सिंह निवासी रघुनाथपुर, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका पंजीकरण नंबर UP 26 AH 2642 है। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिल जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 410/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीरा में मुकदमा संख्या 391/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 35 बीएनएसएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए लखीमपुर खीरी भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह
– कांस्टेबल विशाल
– कांस्टेबल सोहित कुमार
– कांस्टेबल नितिन
– कांस्टेबल विवेक

रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता
जिला संवाददाता, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!