Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nainital

जसपुर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ऑटो और टाटा 407 की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जसपुर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ऑटो और टाटा 407 की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल - NAINITAL, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 11, 2026
ऊधम सिंह नगर जिले में जसपुर-काशीपुर हाईवे पर देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम गढ़ी हुसैन के पास बड़ी नहर के नजदीक ऑटो रिक्शा और टाटा 407 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ऑटो और टाटा 407 की जबरदस्त टक्कर

जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा काशीपुर से जसपुर की ओर जा रहा था। उसमें सात लोग सवार थे। इसी दौरान हाईवे पर ऑटो की सामने से आ रही टाटा 407 से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं, चार अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद टाटा 407 का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने धोखाधड़ी व साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को किया गिरफ्तार।
Nuh12 Oct

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने धोखाधड़ी व साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को किया गिरफ्तार।

फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को किया गिरफ्तार।…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्सर में जानलेवा फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग, पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
Sagar12 Oct

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार मध्यप्रदेश लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा, दो विधि विवादित बालकों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद
Sagar12 Oct

चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा, दो विधि विवादित बालकों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 अन्य मौके से फरार; ₹4.35 लाख से अधिक की सामग्री जप्त
Sagar12 Oct

जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 अन्य मौके से फरार; ₹4.35 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में…

पूरी खबर पढ़ें →
13 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर रेप,स्कूल पहुंचकर मारपीट,आरोपी फरार
Sagar12 Oct

13 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर रेप,स्कूल पहुंचकर मारपीट,आरोपी फरार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के खुरई में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!