आजमगढ़: कनेरी गांव में 15 अक्टूबर से होगा रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलाकारों का रिहर्सल जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: कनेरी गांव में 15 अक्टूबर से होगा रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलाकारों का रिहर्सल जारी
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कनेरी में आगामी 15 अक्टूबर 2026 से रामलीला का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला में अभिनय करने वाले पात्रों का चयन कर लिया गया है और सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं को बेहतर बनाने के लिए रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रामलीला को भव्य और आकर्षक तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। रामलीला अध्यक्ष स्वयं कलाकारों को तन, मन और धन से सहयोग करते हुए रिहर्सल करवा रहे हैं, ताकि मंचन के दौरान भगवान श्रीराम की लीलाओं का शानदार प्रदर्शन किया जा सके।
रिहर्सल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ सहित विभिन्न प्रमुख पात्र अपनी-अपनी भूमिकाओं का अभ्यास कर रहे हैं। कलाकारों में रामलीला को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
अब सभी को 15 अक्टूबर का इंतजार है, जब कनेरी गांव में रामलीला का मंचन शुरू होगा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में राममय नजर आएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*मैहर शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान व्यवस्थाओं के सफल संचालन में योगदान देने वाले मां शारदा प्रबंध समिति…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी के शारदीय नवरात्रि मेले का समापन श्रद्धा आस्था और…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
सनातन धर्म के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार 23 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर तेजकुमार जारवाल देवास: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा की टेकरी पर इन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।