Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

एससी-एसटी आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के कंधे पर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

14 Oct 2026, 10:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एससी-एसटी आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के कंधे पर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

*एससी-एसटी आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के कंधे पर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

*मेधावी विद्यार्थी एवं पत्रकार सम्मान समारोह*

खजनी के उनवल नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौरी-चौरा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रदेश एससी-एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि संचार माध्यमों की क्रांति के इस दौर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार के कंधे पर सामाजिक कार्यों के निर्वहन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, पत्रकार ही देश और समाज की दशा और दिशा तय करते हैं। पत्रकार समाज की ऐसी आवाज होते हैं जो बिना किसी डर या दबाव के सच्चाई को जनता और शासन तक पहुंचाते हैं।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि चुनौतियों के बाद भी पत्रकार कड़ी मेहनत और निष्पक्षता के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। शासन और समाज के लिए दर्पण की तरह काम करने वाले पत्रकार व्यवस्था की ऐसी धूरी हैं कि जिनके बिना सामाजिक न्याय योजनाओं के की कल्पना भी नहीं की जा सकती, क्षेत्रीय समस्याओं को उजागर करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट महेश दुबे ने कहा कि पत्रकारों के बिना सभ्य सामाजिक व्यवस्था और मानवीय जीवन मूल्यों की रक्षा संभव नहीं हो सकती। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया, अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक भक्तराज राम त्रिपाठी तथा संचालन अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिले भर से पहुंचे सभी पत्रकारों और उनवल नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सरस्वती पूजन और आगंतुक अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया।
आयोजन में डाॅक्टर प्रदीप तिवारी, राम अशीष त्रिपाठी, डॉक्टर जयंतनाथ, विजय पांडेय,बृजनाथ तिवारी, उमेश दुबे, गजेंद्र त्रिपाठी, पद्माकर मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, प्रमोद पांडेय, राजेश वर्मा, मनोज कुमार, योगेन्द्र, हरिहर राम तिवारी, ललित मोहन त्रिपाठी, बालमुकुंद त्रिपाठी, शत्रुघ्नमणि त्रिपाठी, अंजली शुक्ला, सृष्टि दुबे,अनुपमा दुबे,प्रिया शुक्ला, सत्येंद्र त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पांडेय,प्रिंस चौधरी,
विशाल त्रिपाठी, पंकज पांडेय, राजेश दीक्षित, कौशल सिंह, हिमांशु शुक्ला, शक्तिओम सिंह, अमित कुमार, सेराज आलम खान, निहाल सिंह, सक्षम मिश्रा,केशव तिवारी, राम विनय तिवारी,माहताब आलम, सुनील पांडेय,मोहम्मद सलीम अख्तर, राज नारायण ओझा, सीताराम पाण्डेय, दिनेश साहनी,अवधेश शर्मा, सुनील पांडेय, देवेन्द्र यादव, देवानंद पासवान, अमित कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जयवीर यादव,बालेंद्र कुमार समेत दर्जनों पत्रकार और क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Siddharthnagar15 Oct

डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
error: Content is protected !!