Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक

14 Oct 2026, 11:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कांठ की महिला सुरक्षा टीम ने प्राथमिक विद्यालय कस्बा कांठ में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

IMG 20261014 WA0112
चलाया जागरूकता अभियान।

टीम ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन और 181 महिला हेल्पलाइन, बच्चों की सहायता के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा पुलिस की आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076, अग्निशमन सेवा के लिए 101 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए 102 एंबुलेंस सेवा के बारे में भी बताया गया। महिला सुरक्षा टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 412 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Siddharthnagar15 Oct

डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण
error: Content is protected !!