Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगरः ककरहवा सीमा पर तीन बोरी यूरिया खाद के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा गया

15 Oct 2026, 02:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगरः ककरहवा सीमा पर तीन बोरी यूरिया खाद के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा गया - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

एसएसबी ने खाद और साइकिल समेत आरोपी को सीमा शुल्क विभाग को सौंपा

ककरहवा, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने तीन बोरी यूरिया खाद के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा है। उसके कब्जे से खाद के साथ एक साइकिल भी बरामद की गई है।

एसएसबी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 543/1 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के गिरावजोत हथिहवा निवासी सुरेश मल्लाह पुत्र गया मल्लाह के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ककरहवा बाजार से यूरिया खाद लेकर नेपाल के ओढ़वालिया गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने जा रहा था। खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर एसएसबी ने तीन बोरी यूरिया खाद और साइकिल सहित आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द कर दिया।

एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद एवं अन्य सामानों की अवैध तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवार्ड जारी है।
✍️ रिपोर्टर, कृष्ण कुमार गुप्ता, सिद्धार्थनगर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है
Siddharthnagar15 Oct

हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगर में 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Siddharthnagar15 Oct

डुमरियागंज में तीन युवाओं की मौत से शोक, सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
Siddharthnagar15 Oct

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश
Siddharthnagar15 Oct

सिद्धार्थनगरः सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने रुकवाई गाड़ी, SHO बांसी को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!