Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं, हम सब सनातनी हैं – बागेश्वर धाम सरकार,पूज्य सरकार ने रथ यात्रा से की जातिगत अहंकार मिटाने की अपील

15 Oct 2026, 01:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं, हम सब सनातनी हैं - बागेश्वर धाम सरकार,पूज्य सरकार ने रथ यात्रा से की जातिगत अहंकार मिटाने की अपील - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड के जन-जन तक सामाजिक समरसता और हिंदुओं की एकजुटता का संकल्प लेकर पांच दिवसीय यात्रा पर निकले पूज्य सरकार अपने हर पड़ाव में सभी सनातनियों को मिलकर एक होने का संदेश देते हैं। पूज्य सरकार समाज में जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर हिंदू समाज में एकता, भाईचारे और समरसता स्थापित कराने की कोशिश में लगे हैं।

यात्रा के चौथे दिन सागर से होते हुए टीकमगढ़ पहुंचने पर महाराज श्री ने लोगों से अगड़ा-पिछड़ा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में जातिगत अहंकार और भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

हम सब सनातनी हैं और हमारी पहचान आपसी एकता व भाईचारे से है।उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि मुसीबत के समय एक हिंदू का दूसरे हिंदू की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची हिंदू एकता है।जब लोग जाति के बंधनों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे तभी समाज में वास्तविक एकता स्थापित होगी। इस दौरान "जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई" जैसे नारों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

यात्रा में केरबना के महाराज श्री के अलावा जानराय टौरिया छतरपुर के महंत श्रृंगारी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित रहे। सांसद और विधायक ने भी लिया नशामुक्ति का संकल्प
यात्रा के दौरान बंडा में नशामुक्ति का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

सांसद लता वानखेड़े और विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी हजारों लोगों के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प लिया। नशे को परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक बताते हुए लोगों को इससे दूर रहने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

पूज्य सरकार ने युवाओं को पारिवारिक संस्कारों और माता-पिता के सम्मान का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा, "माना मोहब्बत बुरी नहीं है, मगर मां-बाप से जरूरी नहीं है।" इस संदेश के माध्यम से उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों और सम्मान को भी प्राथमिकता दें।

माता-पिता का आदर करना और उनके संस्कारों को जीवन में अपनाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोटा में आज राजसी वैभव के साथ निकलेगी राम बारात, घोड़ा-बग्गी, हाथी-ऊंट और शाही लवाजमा रहेगा आकर्षण का केंद्र
Kota15 Oct

कोटा में आज राजसी वैभव के साथ निकलेगी राम बारात, घोड़ा-बग्गी, हाथी-ऊंट और शाही लवाजमा रहेगा आकर्षण का केंद्र

कोटा। शहर में गुरुवार को राजसी ठाठ-बाट और भव्य धार्मिक उल्लास के साथ राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी।…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल जीत लिया मैहर जिलाधीश ने! 5 नेत्रहीन भक्तों को कराए मां शारदा के सुलभ दर्शन!
Maihar15 Oct

दिल जीत लिया मैहर जिलाधीश ने! 5 नेत्रहीन भक्तों को कराए मां शारदा के सुलभ दर्शन!

जबलपुर से पहुंचे 5 दिव्यांग श्रद्धालु! श्री राजेंद्र रैकवार, सुश्री चेतना, सुश्री आराधना, श्री उमेश, श्रीमती बन्नो सभी…

पूरी खबर पढ़ें →
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय
Sagar15 Oct

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडितधीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बेटियों को दी नसीहत, गरबा पंडालों में वराह भगवान की प्रतिमा लगाने का सुझाया उपाय

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा लेकर बागेश्वर धाम…

पूरी खबर पढ़ें →
पिता के वचन की मर्यादा निभाने राजमहल छोड़ वन को चले श्रीराम, पुत्र वियोग में तड़पे राजा दशरथ
Sonbhadra15 Oct

पिता के वचन की मर्यादा निभाने राजमहल छोड़ वन को चले श्रीराम, पुत्र वियोग में तड़पे राजा दशरथ

80वीं महुली रामलीला में कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर, राम-सीता-लक्ष्मण के वन गमन के…

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa15 Oct

नवरात्र के चौथे दिन दीपक प्रताप देव ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

नवरात्र के चौथे दिन दीपक प्रताप देव ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद डंडई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!