Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

CG ब्रेकिंग : खूंखार तेंदूए का आतंक,7 ग्रामीणों पर किया हमला,3 की हालात गम्भीर! पहले बहीगांव में सड़क पार करते दिखा, फिर कारीपानी और बस्तर बुडरा एक बाद एक 7 लोगों पर….

15 Oct 2026, 05:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CG ब्रेकिंग : खूंखार तेंदूए का आतंक,7 ग्रामीणों पर किया हमला,3 की हालात गम्भीर! पहले बहीगांव में सड़क पार करते दिखा, फिर कारीपानी और बस्तर बुडरा एक बाद एक 7 लोगों पर…. - धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है,बताया जा रहा है कि यहां खूंखार तेंदुए ने एक के बाद एक घर घुसकर सात लोगों के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया जिन्हें उपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है, इस घटना के बाद लोग पूरी तरह से डरे सहमे हुए है, हालांकि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए द्वारा लोगों के उपर हमले की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन ऐसा पहली बार देखने एस या सुनने को मिला है कि तेंदुआ ने एक साथ इतने लोगों पर हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। बहीगांव में सड़क पार करते दिखने के बाद कारीपानी और बस्तर बुडरा में तेंदुए ने 7 ग्रामीणों पर हमला किया, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला जिले के वनांचल क्षेत्र सीतानदी टाईगर रिजर्व अभ्यारण क्षेत्र की है। जहां बोराई ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम कारीपानी में देर रात क़रीब 10 बजे तेंदुआ ने घर घुसकर सो तीन ग्रामीणों उर्मिला बाई, मनई बाई और मेहमान आए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर तेंदूआ ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमला करने के लिए मवेशियों को भी दौड़ाया..वहीं मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नगरी सिविल अस्पताल भेजवाया जहां एक हालत गम्भीर बताई जा रही है जिन्हें धमतरी रेफर किया गया है।

ये मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि इतने में कारीपानी से नदी उस पार कुछ किलोमीटर दूर स्थित बस्तर बुडरा से भी तड़के सुबह 5 से 6 बजे के बीच 4 ग्रामीणों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया जिन्हें उपचार के विश्रामपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिसमें दो लोगों की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। दोनों गांव कुछ किलोमीटर के फासला में होने के कारण ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि सभी लोगों पर हमला करने वाले एक ही तेंदुआ हो सकता है, क्योंकि बस्तर बुडरा की तरफ जाते तेंदुए की नदी में पग चिन्ह मिलने की खबर भी आ रही है,हालांकि वन विभाग के पुष्टि के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि कल दोपहर के बाद क़रीब 3 बजे एक तेंदुआ बहीगांव के मक्काबाड़ी में घुस गया था, जिसके बाद उसे सड़क पार करते भी देखा गया था, जिसका विडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से तेंदुए बहीगांव के आसपास मौजूद था, लिहाजा मानव और तेंदुआ के बीच द्वंद की स्थिति ना बने इसलिए कल तेंदुआ को पकड़ने शिकार के साथ पिंजरा भी लगाया था,लेकिन इसी बीच कारीपानी और बस्तर बुडरा से तेंदुए द्वारा सात लोगों पर हमले की खबर आ गई।

इस घटना के बाद कारीपानी, बस्तर बुडरा सहित आसपास के ग्रामीण पूरी तरह से डरे हुए हैं। वहीं तेंदुआ के खौफ के चलते शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि तेंदुआ ने एक साथ इतने सारे लोगों पर हमला किया है, फिलहाल ग्रामीणों ने तेंदुआ को पकड़कर किसी अन्य सुरक्षित स्थान में छोड़ने की मांग की है।
वहीं वन विभाग के मुताबिक़ तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए लगातर उनके द्वारा क्षेत्र में मॉनिटरिंग की जा रही है,वहीं मुनादी के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जारी है,ड्रोन के माध्यम निगरानी रखी जा रही है। वहीं अफसर कारीपानी और बुडरा पहुंचकर लोगों से बातचीत कर स्थिति पर नजर बनाएं हुए है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
Gaya15 Oct

आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l

आज दिनांक 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
Bharatpur15 Oct

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग
Gwalior15 Oct

ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सागरताल क्षेत्र में स्थित फ्लैटों के आवंटन को…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्ट सूरज चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को पेन-कॉपी वितरित, पौधरोपण का दिया संदेश विधायक मधु गहलोत के जन्मोत्सव पर शासकीय विद्यालय कस
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मां बगलामुखी धाम में शक्ति पर्व की धूम, भक्ति गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *देवी आराधना की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ नलखेड
error: Content is protected !!