Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शासकीय हाई स्कूल गोपालगंज में महाकवि कालिदास जयंती पर कालिदास समारोह आयोजित, विधायक जैन ने संस्कृत भाषा के महत्व पर दिया जोर

15 Oct 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासकीय हाई स्कूल गोपालगंज में महाकवि कालिदास जयंती पर कालिदास समारोह आयोजित, विधायक जैन ने संस्कृत भाषा के महत्व पर दिया जोर - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शासकीय हाई स्कूल गोपालगंज में महाकवि कालिदास जी की जयंती के अवसर पर कालिदास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शामिल हुए।

उन्होंने मां सरस्वती एवं महाकवि कालिदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में प्रार्थना प्रस्तुत की तथा नाटक का मंचन कर भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा की महत्ता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि महाकवि कालिदास ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से भारतीय साहित्य और संस्कृत भाषा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने अनेक महान साहित्यिक कृतियों की रचना कर भारतीय संस्कृति और साहित्य को विश्वभर में प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान रही है।

रामायण, महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे महान ग्रंथों की परंपरा में संस्कृत का महत्वपूर्ण स्थान है। दुर्भाग्यवश, आज की युवा पीढ़ी का संस्कृत भाषा से जुड़ाव अपेक्षाकृत कम हुआ है।

ऐसे समय में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा के प्रति रुचि दिखाना और इसके अध्ययन के लिए मेहनत करना सराहनीय है। विधायक जैन ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, दर्शन, साहित्य और संस्कृति की वाहक है।

उन्होंने संस्कृत भाषा को जनसामान्य के व्यवहार और लोकाचार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए संस्कृत को अनिवार्य विषय बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा को बेहतर ढंग से समझ सके।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत का निर्माण करेंगे। उनके ज्ञान, संस्कार, शिक्षा और विचारों से भविष्य के भारत की तस्वीर तय होगी।

इसलिए विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ.

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ.

कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने, निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार जैन ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के समक्ष विद्यालय के उन्नयन से संबंधित विषय रखे।

इस पर विधायक ने विद्यालय की आवश्यकताओं पर सकारात्मक पहल करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संस्कृत भाषा के प्रति उनकी रुचि और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय साहित्य, संस्कृत भाषा, सांस्कृतिक विरासत और महान व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य रूपेश यादव, वसीम खान, गौरीशंकर दक्ष, सुनील जैन, निकलंक जैन, शिक्षक राजा भार्गव, विद्या गौतम संगीता साहू प्रतिभा नामदेव अलका शुक्ला अंजलि पाल उमेश सोनी चांदनी सोनी निकलंक जैन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पीएमएफएमई योजना से बदली देवी सिंह परमार की जिंदगी, 29 लाख का ऋण बना स्वरोजगार की ताकत* *खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने मिला आर
जिला रिपोर्ट सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *मां बगलामुखी के दरबार में भक्ति की बही बयार, देवी गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन, भक्ति गायन
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश धम्म दिवस पर बाबा साहब को किया नमन, बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को आत्मसात करने का लिया संकल्प राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की धम्म गोष्ठी में
डाक्टर बी आर अम्बेडकर अध्ययन केंद्र का विधिवत उद्घाटन
Rewari15 Oct

डाक्टर बी आर अम्बेडकर अध्ययन केंद्र का विधिवत उद्घाटन

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के सरदार पटेल भवन स्थित सेमिनार हॉल में डॉ. बी.आर. आंबेडकर…

पूरी खबर पढ़ें →
चतुर्थ नवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 14/10/2026 बुधवार को पंचम की फैल में जय श्री महांकाल मित्र मंडल द्वारा महाआरती सांस्कृतिक गरबा बालिकाओ द्वारा खेला गया
काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा पेनल्टी लगाने के सख्त निर्देश
Sagar15 Oct

काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा पेनल्टी लगाने के सख्त निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!