Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश धम्म दिवस पर बाबा साहब को किया नमन, बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को आत्मसात करने का लिया संकल्प राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की धम्म गोष्ठी में

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश धम्म दिवस पर बाबा साहब को किया नमन, बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को आत्मसात करने का लिया संकल्प राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की धम्म गोष्ठी में - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। धम्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला शाखा आगर-मालवा की ओर से बुधवार, 14 अक्टूबर को नरवल रोड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धम्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब को नमन करते हुए बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया। वक्ताओं ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गोष्ठी की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिला अध्यक्ष केके बौद्ध ने धम्म दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 अक्टूबर 1956 को विजयादशमी के दिन डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की थी। यह दिन समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और मानवीय गरिमा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

*मानवता और समानता का मार्ग है बौद्ध धम्म*

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहब ने मानवतावादी बौद्ध धम्म का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय जीवन के संस्कारों में उतारना जरूरी है। वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश मालवीय ने कहा कि बौद्ध धम्म प्रेम, करुणा, भाईचारे और समानता की शिक्षा देता है। ये मूल्य मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उज्जैन संभाग के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह बौद्ध ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ कर उनका अर्थ समझाया। अजाक्स जिला अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहब ने बौद्ध धम्म के माध्यम से मानवता का संदेश दिया और देश को ऐसा संविधान दिया, जो समानता और अधिकारों की रक्षा करता है।

हाईकोर्ट अधिवक्ता नारायण सिंह बोडाना ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकारों की सुरक्षा प्रदान की। देश उनके योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर ओंकारलाल बंजारिया (सेवानिवृत्त एएसआई), डॉ. जगदीश मालवीय, सुरेश चौहान,डॉ. रामेश्वर मंडलोई, हरिनारायण परमार, राधेश्याम मालवीय, नितिन सूर्यवंशी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पीएमएफएमई योजना से बदली देवी सिंह परमार की जिंदगी, 29 लाख का ऋण बना स्वरोजगार की ताकत* *खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने मिला आर
जिला रिपोर्ट सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *मां बगलामुखी के दरबार में भक्ति की बही बयार, देवी गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन, भक्ति गायन
क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित
Gorakhpur15 Oct

क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित

क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित गोरखपुर।विशेष रोजगार सृजन दिवस में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!