Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्ट सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *मां बगलामुखी के दरबार में भक्ति की बही बयार, देवी गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन, भक्ति गायन

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्ट सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *मां बगलामुखी के दरबार में भक्ति की बही बयार, देवी गीतों और नृत्य नाटिका ने बांधा समां *नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन, भक्ति गायन - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। मां बगलामुखी की नगरी नलखेड़ा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शक्ति पर्व भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। मां की आराधना में गूंजते भक्ति गीतों और मनमोहक नृत्य नाटिका ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु देवी भक्ति में सराबोर नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन आगर-मालवा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार रात्रि को मां बगलामुखी मंदिर परिसर में शक्ति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से आमंत्रित कलाकारों ने भक्ति गायन और नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

*भक्ति गीतों ने बांधा समां, मां आदिशक्ति की नृत्य नाटिका ने मोहा मन*

कार्यक्रम में भोपाल के मोक्ष बैंड के सुनील पाण्डेय एवं साथी कलाकारों ने लोक भक्ति गायन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। वहीं, भोपाल की प्रियंका जोशी एवं उनके साथी कलाकारों ने मां आदिशक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसके बाद भोपाल की भारती विश्वनाथन एवं साथी कलाकारों ने देवी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर देर रात तक समां बांधे रखा। देवी आराधना पर आधारित भजनों और गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*तालियों से गूंजा मंदिर परिसर*

कलाकारों की प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं और दर्शकों ने खूब सराहा। भक्ति गायन के दौरान पूरा परिसर देवीमय नजर आया, वहीं नृत्य नाटिका ने मां आदिशक्ति की महिमा को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

शक्ति पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे। आयोजन ने नवरात्रि के धार्मिक उल्लास के साथ भारतीय लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक कला की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस
Sagar15 Oct

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना सक्षम अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
error: Content is protected !!