Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने वाले किसानों के लिए सरकारी योजनाएं समृद्धि का नया रास्ता खोल रही हैं। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग की पहल संतरा उत्पादक किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। मिनी ट्रैक्टर मिलने से अब संतरे के बगीचों में जुताई, खरपतवार नियंत्रण और दवाइयों का छिड़काव आसान हो गया है। इससे किसानों की मेहनत और लागत घटने के साथ फसल की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद भी बढ़ी है।

*50 प्रतिशत अनुदान से आसान हुई आधुनिक मशीनों तक पहुंच*

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़कर उनकी आय और उत्पादन क्षमता बढ़ाना है। इसी दिशा में बागवानी एकीकृत विकास मिशन के तहत बागवानी यंत्रीकरण योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया गया।

योजना से प्रेरित होकर जिले के प्रगतिशील कृषक विष्णु पाटीदार और नंदकिशोर ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में मिनी ट्रैक्टर के लिए आवेदन किया। विभागीय प्रक्रिया के बाद दोनों किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान का लाभ मिला। इससे आधुनिक कृषि यंत्र खरीदना उनके लिए आसान हो गया।

*बगीचे की कतारों में आसानी से पहुंच रहा मिनी ट्रैक्टर*

संतरे के बगीचों में पेड़ों के बीच सीमित जगह होने के कारण बड़े ट्रैक्टरों का उपयोग कठिन होता है। ऐसे में मिनी ट्रैक्टर किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इसकी मदद से बगीचे की कतारों के बीच जुताई और खरपतवार नियंत्रण आसानी से किया जा रहा है।

पेड़ों के आसपास मिट्टी की गुड़ाई और अंतर-सस्य क्रियाओं से मिट्टी भुरभुरी बनी रहती है। इससे वर्षा जल के संचयन और मिट्टी में हवा के संचार में मदद मिलती है। साथ ही, समय पर कीट नियंत्रण और दवाइयों का छिड़काव संभव होने से कृषि कार्यों में लगने वाला समय और श्रम भी कम हो रहा है।

*कम मेहनत, कम लागत और बेहतर उत्पादन की उम्मीद*

लाभार्थी किसानों के अनुसार, मिनी ट्रैक्टर उनके संतरे के बगीचों के लिए वरदान साबित हुआ है। सरकारी अनुदान से आधुनिक मशीन खरीदने में मदद मिली है। इससे खेती के काम आसान हुए हैं और संतरे की पैदावार व फलों की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है।

दोनों किसानों ने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश शासन और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, आगर-मालवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

*सेवा संकल्प अभियान की यह पहल बताती है कि आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ किसानों तक पहुंचे, तो बागवानी को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाया जा सकता है।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस
Sagar15 Oct

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना सक्षम अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
error: Content is protected !!