Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन मुस्तैद*

रुपईडीहा, बहराइच। बहराइच स्थित प्रसिद्ध दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाले नौचंदी मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। मेले में जाने वाले जायरीनों की भीड़ को देखते हुए रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस और रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने, स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गयी

रेलवे प्रशासन विगत माह के दौरान यात्रियों को हुई असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही तैयारियों में जुटा है, ताकि यात्रियों को टिकट लेने, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और ट्रेन में सवार होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी पुलिस और रेल प्रशासन सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि नौचंदी मेले में जाने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक तरीके से संपन्न हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।
Nuh15 Oct

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण :…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण
Nuh15 Oct

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। नूंह,…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
error: Content is protected !!