Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हादसों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब जिले में रोड सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। सभी निर्माण विभागों को जिला स्तरीय रोड सेफ्टी टास्क फोर्स गठित करने और सड़क सुरक्षा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हाईवे पर आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए दो एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

*हादसों की रोकथाम के लिए बनेगा सुरक्षा प्लान*

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), एमपीआरडीसी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति का आकलन कर रोड सेफ्टी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा ऑडिट के माध्यम से दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधार किए जाएं। आरटीओ को ई-डार पोर्टल पर विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट भरवाने के निर्देश भी दिए गए।

*हाईवे पर दो एंबुलेंस, अस्पतालों की बनेगी सूची*

सड़क हादसों में घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आपातकालीन चिकित्सा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें अस्पतालों के नाम, रेफरल व्यवस्था और संपर्क नंबरों की सूची शामिल रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को हाईवे पर दो एंबुलेंस ऐसी जगह तैनात करने के निर्देश दिए गए, जहां से जिले की सीमा में दुर्घटना होने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

*1350 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगे रेडियम रिफ्लेक्टर*

कृषि उपज मंडी में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए। मंडी सचिव ने बताया कि अब तक 1350 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं और यह अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर ने हाईवे से ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाले जंक्शन पर दृश्यता बाधित करने वाली झाड़ियों को तत्काल हटाने तथा हाईवे के दोनों ओर नियंत्रण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण रोकने के निर्देश भी दिए।

*स्कूल बसों की फिटनेस जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई*

कलेक्टर ने आरटीओ को मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल बसों, टाटा मैजिक और अन्य वाहनों की फिटनेस जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

*सब्जी मंडी में सड़क पर ठेले लगाने वालों पर शिकंजा*

आगर की सब्जी मंडी में मुख्य मार्ग पर हाथठेले लगाकर यातायात बाधित करने की समस्या पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण विरोधी दस्ते की तैनाती कर सड़क पर ठेले लगाने वालों को रोकने तथा सड़क के दोनों ओर निर्धारित किनारों पर ही व्यवसाय करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, नेशनल हाईवे के इंजीनियर अजय मालवीय, शहरी विकास परियोजना अधिकारी कुशाल सिंह डुडवे, मंडी सचिव श्री सिन्हा सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस
Sagar15 Oct

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना सक्षम अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
error: Content is protected !!