Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।

15 Oct 2026, 08:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण। - नूँह, हरियाणा

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण : उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह, 15 अक्टूबर। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर जिला, उपमंडल, चार्ज एवं शहरी जनगणना अधिकारियों के लिए 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के आगामी चरण से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला नूंह में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत अनुमानित 3,472 प्रगणक खंड निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इसलिए इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करना चाहिए।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को समय रहते पूरा किया जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में जनगणना का कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी, एसडीएम पुनहाना अमित गुलिया, नगराधीश अप्रितम सिंह तथा डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पीएमएफएमई योजना से बदली देवी सिंह परमार की जिंदगी, 29 लाख का ऋण बना स्वरोजगार की ताकत* *खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने मिला आर
error: Content is protected !!