खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर 67 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री का निस्तारण किया गया।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुचामन स्थित कृष्णा ट्रेडर्स एवं सिद्धि विनायक डिस्ट्रीब्यूटर,प्रतिष्ठान पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नमूने भी लिए गए। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsखानपुर। पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा,…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे "सशक्त बालिका-सुरक्षित…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयपुर, /डीडवाना कुचामन -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 वर्ष आयु वर्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर का असर: महेश वैष्णव के इलाज में समाज का सहयोग जारी, अस्पताल बिल में छूट का आश्वासन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।