Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

एनजीटी के निर्देशानुसार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध।

16 Oct 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनजीटी के निर्देशानुसार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध। - REWARI, हरियाणा

चलाया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार रेवाड़ी जिला पुलिस सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी द्वारा यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों तथा संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जाए।

1 नवंबर से जिले भर में चलेगा विशेष सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि जिन वाहन मालिकों ने अब तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगवाई है, वे जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करके अपने वाहनों पर एचएसआरपी (HSRP) लगवा लें। अन्यथा, आगामी 01 नवंबर के बाद यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा एक 'विशेष अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस की विशेष टीमें जिले के विभिन्न चौराहों, मुख्य मार्गों और नाकों पर मुस्तैद रहकर सघन चेकिंग करेंगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसेंगी।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और पुराने वाहनों पर विशेष नजर

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, अधूरी या अस्पष्ट नंबर प्लेट, अथवा नंबरों से छेड़छाड़ करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई जा रही है। ऐसे चालकों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ने वाले ऐसे पुराने वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

आमजन से अपील

रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए सभी यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें। वे जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करके अपने वाहनों पर एचएसआरपी (HSRP) लगवा लें। रेवाड़ी पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खोरी कला मे बंदरों का खूनी आतंक, महिला व बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Nuh16 Oct

खोरी कला मे बंदरों का खूनी आतंक, महिला व बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

तावडू:खोरी कलां में बंदरों का खूनी आतंक, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी गया ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित l
Gaya16 Oct

चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी गया ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित l

प्रेस विज्ञप्ति **चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी, गया ने प्रशस्ति-पत्र देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में पुराने वाहनों पर सख्ती की तैयारी, पुराने डीजल और पेट्रोल वाहन होंगे स्क्रैप, नियमों की अनदेखी पर होगी कानूनी कार्रवाई
Kurukshetra16 Oct

हरियाणा में पुराने वाहनों पर सख्ती की तैयारी, पुराने डीजल और पेट्रोल वाहन होंगे स्क्रैप, नियमों की अनदेखी पर होगी कानूनी कार्रवाई

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण कम करने…

पूरी खबर पढ़ें →
22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी
Kurukshetra16 Oct

22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी

हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!