Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में बिजली की कथित किल्लत और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अपने निशाने पर लिया है।

उन्होंने सिंधिया के महल के बिजली बिल की तुलना गरीब परिवारों के बिलों से करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि महल का बिजली बिल गरीबों की झोपड़ियों से भी कम आ रहा है। पटवारी का कहना है कि एक तरफ आम जनता को हजारों-लाखों रुपये के भारी-भरकम बिजली बिल चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति तक नहीं हो रही है।

उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि बिजली कटौती से परेशान जनता आज मंत्री को ढूंढने के लिए मजबूर है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश से दिल्ली मेट्रो को बिजली बेचे जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा गया है।

कांग्रेस का सवाल है कि जब राज्य से बाहर बिजली की आपूर्ति की जा रही है, तो प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और किसानों को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल पा रही है,बढ़ते बिजली संकट और भारी-भरकम बिलों के बीच इस बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया भूचाल ला दिया है। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक हमले पर सरकार या संबंधित नेताओं की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
Sagar16 Oct

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर
Agar-Malwa16 Oct

जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर

*शारदीय नवरात्रि पर विशेष* *जनआस्था, विश्वास और परंपरा का संगम है माँ बिजासन माता मंदिर, कानड़* जिला संवाददाता…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाइक सवार को बचाने में बेकाबू बस ने दो को कुचला, दोनों की मौत घोंसला के पास भीषण हादसा: शर्मा ट्रैवल्स की बस खाई में उतरी, बाइक सवा
सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…

पूरी खबर पढ़ें →
आदर्श कोरी समाज संगठन ने विधायक जैन से की भेंट, रानी झलकारी बाई जयंती का दिया आमंत्रण
Sagar16 Oct

आदर्श कोरी समाज संगठन ने विधायक जैन से की भेंट, रानी झलकारी बाई जयंती का दिया आमंत्रण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आदर्श कोरी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने सागर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में जनविश्वास शिविर: लो-वोल्टेज से मिलेगी तीन दिन में मुक्ति, गांव को मिला नया डॉक्टर कलेक्टर डॉ. मीना का आश्वासन—विद्युत समस
error: Content is protected !!