Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

19 Oct 2026, 08:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई। - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने ग्राम भुजौली के पास पिलर संख्या 543/34 के नजदीक नो मैन्स लैंड के पास झाड़ियों से OLD MANK ब्रांड की 750 एमएल की कुल 244 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की।

कार्रवाई में थाना मोहाना पुलिस, सिद्धार्थनगर आबकारी विभाग और एसएसबी की 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी लीलाडिहवा की टीम शामिल रही।

बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।

फिलहाल, संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में शराब की तस्करी रोकने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
Gadchiroli19 Oct

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा

ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!