Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विजयादशमी पर प्रदेशभर में गूंजेगा शौर्य का संकल्प, आगर-मालवा में मंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे शस्त्र-पूजन* 20 अक्टूबर को दशहरे पर

19 Oct 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विजयादशमी पर प्रदेशभर में गूंजेगा शौर्य का संकल्प, आगर-मालवा में मंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे शस्त्र-पूजन* 20 अक्टूबर को दशहरे पर - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। विजयादशमी पर मध्यप्रदेश में इस बार शौर्य, शक्ति और राष्ट्ररक्षा के संकल्प के साथ शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 अक्टूबर को इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे, वहीं आगर-मालवा जिले में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार इस आयोजन में शामिल होंगे।

शस्त्र-पूजन के लिए शासन ने विभिन्न जिलों में मंत्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र-पूजन करेंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

*शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है शस्त्र-पूजन*

विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति, शौर्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के संकल्प से जुड़ी है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने से पहले अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की थी। इसी परंपरा के तहत शस्त्रों को शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि शस्त्र-पूजन देश की सैन्य शक्ति, सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह परंपरा शस्त्रों के सदुपयोग और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प को भी मजबूत करती है।

*घर-घर शस्त्र-पूजन की अपील*

राज्य शासन ने आम नागरिकों से भी विजयादशमी पर अपने-अपने घरों में शस्त्र-पूजन करने की अपील की है। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं बोले—भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दशहरे पर आगर में शस्त्र पूजन करेंगे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार नई पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम, कलेक्टर-एसपी सहि
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ
Faridkot19 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੇ ਪਾਇਆ ਹਾਰ

Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੇ ਪਾਇਆ…

पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Nuh19 Oct

कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गूंजेगा बाबा बागेश्वर का जयकारा! कथा को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियां ,23 तारीख को दोपहर 12:00 बजे है कथा
Maihar19 Oct

मैहर में गूंजेगा बाबा बागेश्वर का जयकारा! कथा को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियां ,23 तारीख को दोपहर 12:00 बजे है कथा

के जे एस सीमेंट प्लांट के अंदर होगा आयोजन* *लाखों की संख्या में आ सकते हैं भक्त* मैहर,मां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!