Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयाबीन पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मिलेगा मौका कम पंजीयन को देखते हुए शासन का फैसला, भावांतर योजना का लाभ लेने किसानों

19 Oct 2026, 11:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पहले पंजीयन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित थी। किसानों के कम पंजीयन को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है, जिससे पंजीयन से वंचित किसानों को एक और मौका मिल सकेगा।

उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर भुगतान योजना) के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन की अवधि पहले 3 से 17 अक्टूबर तक तय की गई थी। अब किसान 24 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे।

*पंजीयन के साथ सत्यापन भी जरूरी*

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंजीकृत किसानों का सत्यापन भी 24 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। पूर्व में जारी अन्य आदेश यथावत रहेंगे।

कृषि विभाग की किसानों से अपील है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन का पंजीयन कराएं और पंजीयन के बाद सत्यापन की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करें, ताकि योजना के तहत लाभ लेने में परेशानी न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी
Haridwar19 Oct

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी

भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…

पूरी खबर पढ़ें →
ਜ਼ਿਲਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਏਡਸ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ
Faridkot19 Oct

ਜ਼ਿਲਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਏਡਸ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ ...... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ...... : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ./ਏਡਜ਼ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ, ਕੰਟਰੋਲ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्र पर वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को कराए गए मां शारदा देवी के दर्शन
Maihar19 Oct

शारदीय नवरात्र पर वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को कराए गए मां शारदा देवी के दर्शन

मैहर, 19 अक्टूबर। नवरात्र के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मां शारदा समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, 45 फीट के रावण का पुतला खड़ा किया गया
Maihar19 Oct

मैहर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, 45 फीट के रावण का पुतला खड़ा किया गया

*दशहरा मैदान में पूजन-अर्चन के बाद सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने किया रावण पुतले को खड़ा, रोशनी और…

error: Content is protected !!