मैहर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, 45 फीट के रावण का पुतला खड़ा किया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*दशहरा मैदान में पूजन-अर्चन के बाद सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने किया रावण पुतले को खड़ा, रोशनी और साफ-सफाई की तैयारियां अंतिम चरण में*
मैहर। नगर दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मैहर के दशहरा मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देकर विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात खड़ा किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी की मौजूदगी में रावण के पुतले को खड़ा करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
दशहरा पर्व को लेकर मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दशहरा उत्सव के दौरान पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले के खड़े होने के साथ ही दशहरा मैदान में उत्सव का माहौल बनने लगा है।
इस अवसर पर छोटू मैनी और शारदा पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव नवरात्रि…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार01/ *सांसद एवं विधायक द्वय तथा जि.पं. अध्यक्ष ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं* जिला संवाददाता -पीएल तिवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
कचरापारा में दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा जन शैलाब भक्तों का भीड़ धूम धाम से मनाया जा रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत- डॉ. मोहन यादव*…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।