Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

शारदीय नवरात्र पर वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को कराए गए मां शारदा देवी के दर्शन

19 Oct 2026, 11:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शारदीय नवरात्र पर वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को कराए गए मां शारदा देवी के दर्शन - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर, 19 अक्टूबर। नवरात्र के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मां शारदा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के निराश्रित वृद्धजनों को रोपवे के माध्यम से मां शारदा देवी के दर्शन एवं पूजन कराए गए।

इस दौरान वृद्धजनों ने मां शारदा देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मां शारदा देवी को अर्पित चुनरी वृद्धजनों को आशीर्वाद स्वरूप भेंट की गई।

समिति की इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए उनके जीवन में आत्मीयता एवं प्रसन्नता का संचार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मां शारदा समिति के सदस्य श्री आलोक अग्रवाल, श्री सचिन मिश्रा, श्री जितेंद्र पटेल, श्री कृष्णा चौरसिया, नायब तहसीलदार श्री शिवभूषण सिंह, श्री एस.बी.

सिंह, श्री अशोक विश्वकर्मा सहित समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव
Nabarangpur19 Oct

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव नवरात्रि…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!