Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, 45 फीट के रावण का पुतला खड़ा किया गया

19 Oct 2026, 11:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, 45 फीट के रावण का पुतला खड़ा किया गया - मैहर, मध्य प्रदेश

*दशहरा मैदान में पूजन-अर्चन के बाद सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने किया रावण पुतले को खड़ा, रोशनी और साफ-सफाई की तैयारियां अंतिम चरण में*

मैहर। नगर दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मैहर के दशहरा मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देकर विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात खड़ा किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी की मौजूदगी में रावण के पुतले को खड़ा करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
दशहरा पर्व को लेकर मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दशहरा उत्सव के दौरान पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले के खड़े होने के साथ ही दशहरा मैदान में उत्सव का माहौल बनने लगा है।
इस अवसर पर छोटू मैनी और शारदा पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव
Nabarangpur19 Oct

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव

हाटभारवन–सोनारपारा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा पूरा गांव नवरात्रि…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!