सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ परेड रिहर्सल
परेड कमांडर सूबेदार श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अनुशासन, एकरूपता एवं समन्वय के साथ किया परेड का अभ्यास।
21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रसेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर पुलिस शहीदों को अर्पित की जाएगी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज केएम (भा.पु.से.) के निर्देशन में आगामी 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले पुलिस स्मृति दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप परेड का अभ्यास किया गया।
परेड कमांडर सूबेदार श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अनुशासित ढंग से परेड संचालन, सलामी, शोक सलामी, शहीदों के नामों के वाचन, बिगुल की निर्धारित धुनों तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण सहित विभिन्न गतिविधियों का क्रमबद्ध पूर्वाभ्यास किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा परेड की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल, समयबद्धता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में…
पूरी खबर पढ़ें →
अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य महोदय व अनुविभागीय अधिकारी बीरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में रावण के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।