Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा की मौतः हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

20 Oct 2026, 01:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा की मौतः हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला - MUZAFFARNAGAR, उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। रात 9 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा गया। छात्रा MBBS के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी विपिन त्यागी के मुताबिक, छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल की रहने वाली हैं। शगुन शाम को बाहर से लौटकर अपने कमरे में गई थी। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने की कोशिश नाकाम होने पर उसने खिड़की से अंदर देखा, जहां शगुन का शव फंदे पर लटका हुआ था।

रूम पार्टनर जिया ने घटना की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी बुलाया। छात्रा की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रूम पार्टनर जिया के अनुसार, शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा मान रही है। हालांकि, छात्रा की मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने छात्रा का शव मर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh20 Oct

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…
Dhamtari20 Oct

CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…

धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान
Sonbhadra20 Oct

लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान

संजीवनी से जागे लक्ष्मण, श्रीराम के बाणों से धराशायी हुआ कुंभकर्ण और लक्ष्मण ने किया मेघनाद का अंत;…

पूरी खबर पढ़ें →
दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
Haridwar20 Oct

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

फुरकान अंसारी ‌ हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार
Hathras20 Oct

हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार

हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!