दिल्ली: ‘कॉकरोच का पुतला जलाने पर रामलीला आयोजकों पर दर्ज हो एफआईआर’, लगाया धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दिल्ली में दशहरा महोत्सव के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला जलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभभारद्वाज ने इस मामले में उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजकर श्री केशव रामलीला समिति, एनएसपी पीतमपुरा के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सेवराहा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य आयोजकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है।
सौरभ भारद्वाज ने 20 अक्तूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर शिकायत भेजने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे धार्मिक आयोजन में कॉकरोच का पुतला जलाना सनातन परंपराओं को बदलने और धार्मिक मंच का राजनीतिक इस्तेमाल करने जैसा है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में नफरत व तनाव बढ़ने का खतरा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कॉकरोच का पुतला जलाने की घटना को एक विशेष समूह को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया। हालांकि, ये सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि यदि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो आम आदमी पार्टी अदालत का रुख करेगी।
शिकायत में आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही आयोजन से संबंधित फोटो, वीडियो और प्रचार सामग्री को समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया मंचों से हटाने की मांग की गई है। भारद्वाज ने प्रशासन से मामले की जांच कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जल्द ही होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा ने वार्ड संख्या 19 से श्रीमती रोपी देवी को भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsश्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…
पूरी खबर पढ़ें →
तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के दशहरा मेला ग्राउंड में 20 अक्तूबर को होने वाले दशहरा मेले और रामलीला मंचन से…
पूरी खबर पढ़ें →
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय 'पिछड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।