Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दशहरा मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

21 Oct 2026, 02:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दशहरा मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश सिकंदराराऊ । विजयदशमी पर्व के अवसर पर सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम एवं दशहरा मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने रावण दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं तथा किसी भी स्थिति में अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में बाहरी वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाला जाए, जिससे नगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं मजिस्ट्रेटों की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सक्रिय रखें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

सभी जनपदवासी पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें तथा शांति एवं सद्भाव के वातावरण में त्योहार मनाएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस सिकंदराराऊ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे राजकुमार संपादक हाथरस

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रावण जलने पर जश्न नहीं, मनाते हैं शोक; खीर-पूड़ी का लगता है भोग,रावण की मौत पर रखते हैं सूतक
Jodhpur21 Oct

रावण जलने पर जश्न नहीं, मनाते हैं शोक; खीर-पूड़ी का लगता है भोग,रावण की मौत पर रखते हैं सूतक

जोधपुर ; देशभर में जहां आज दशहरे पर रावण दहन के बाद जय श्रीराम के जयकारे और आतिशबाजी…

पूरी खबर पढ़ें →
रीतू बराला को न्याय दिलाने के लिए 19 अक्टूबर की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरने पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग।
Jodhpur21 Oct

रीतू बराला को न्याय दिलाने के लिए 19 अक्टूबर की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरने पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग।

जोधपुर ; शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवहन नगर, जोधपुर में ट्रांसपोर्टर्स के लिए टीडीएस अनुपालन एवं कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजितपरिवहन नगर, जोधपुर में ट्रांसपोर्टर्स के लिए टीडीएस अनुपालन एवं कानूनी
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम समाज ने गौरीशंकर सूर्यवंशी का साफा बांधकर किया आत्मीय सम्मान दशहरा मिलन समारोह में दि
धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले
Hathras21 Oct

धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले

हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!