टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। हमले के 15 घंटे के भीतर ही गोली चलाने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर निवासी गांव देवडू और नितिन निवासी खरखौदा के रूप में हुई है।
सोनीपत एसटीएफ और मुंबई पुलिस सोनीपत सिविल अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराने पहुंची है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी समीर ने ही रेहान की बात अनिल पंडित से करवाई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन की गाड़ी में सवार होकर गए थे।
आरोपी नितिन पहले से गिरफ्तार हो चुके सुमित का दोस्त है। मुंबई पुलिस ने समीर और नितिन को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज रात ही मुंबई पुलिस लेकर रवाना हुई। ज्ञात हो कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक सोनीपत के 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
जांच के तार लगातार जिले से जुड़ते जा रहे है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, समीर और नितिन सभी सोनीपत के रहने वाले हैं।
मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव है। पुलिस की रडार पर कई और नाम हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा" - डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…
पूरी खबर पढ़ें →
- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 धार, 21 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।