मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर लौटते समय उनकी शर्ट की जेब में रखे ओप्पो मोबाइल में तेज धमाका हुआ। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और सिर, छाती व हाथ में चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव के वहलना चौक की है। युवक की पहचान गांव के ही विकास अंतल के रूप में हुई है। वह उत्तम शुगर मिल में टोकनमैन के पद पर कार्यरत थे।
चलिए घटना को विस्तार से जानते है,
रहमतपुर गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग रविंद्र ने बताया कि विकास उनका इकलौता बेटा था। बेटे की शादी हो चुकी है। उनकी छह साल की एक बेटी दृष्टि और तीन साल का बेटा है। सोमवार को अपनी मां को लेकर अपने मामा के घर माजरा गांव गया था। मां को छोड़ने के बाद वह वापस शाम को लौट रहा था। वहलना चौक पर उसके जेब में मोबाइल अचानक से तेज आवाज के साथ फट गया।
मोबाइल विस्फोट होने की वजह से विकास का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। विस्फोट की वजह से वह जख्मी तो हुआ ही गिरने की वजह से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस नसे आसपास के लोगों की सहायता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर किया तो परिजन उसे लेकर आरोग्य हॉस्पिटल पहुंचे।
मंगलवार देर शाम को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। उधर, विकास की मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा" - डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…
पूरी खबर पढ़ें →
अगम शर्मा जिला संवाददाता 🚩🌺 माँ शाकम्भरी सेवा मण्डल ट्रस्ट 🌺🚩 🎉 द्वितीय स्थापना दिवस एवं जन्मदिन समारोह…
पूरी खबर पढ़ें →
- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 धार, 21 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।