SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25 रुपए की वृद्धि का मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए भाजपा सरकार
को घेरा है। बुधवार को प्रदेशभर में भारी संख्या में जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
जेजेपी ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के ज्ञापन सौंपे। JJP प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई में गेहूं की एमएसपी में 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कतई जायज नहीं है और यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी सोच को दर्शाती है।
बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए 25-25 रुपए के बैंक ड्राफ्ट अपमानजनक वृद्धि का जवाब है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाले हरियाणा और पंजाब राज्य के किसानों को सबसे ज्यादा इसका नुकसान पहुंचेगा।
शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में गेहूं के MSP में हर वर्ष औसतन 100 से 160 प्रति क्विंटल की वृद्धि होती हुई आ रही है जबकि इस वर्ष मात्र 25 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि ही की गई है। ऐसे में गेहूं में लगभग एक प्रतिशत की MSP बढ़ोतरी किसानों को घाटे में धकेलने के सिवा कुछ नहीं है।
किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी भारत सरकार से मांग करती है कि गेहूं की एमएसपी वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए और कम से कम 150 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि होनी चाहिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा" - डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…
पूरी खबर पढ़ें →
- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 धार, 21 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।