Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

बडवारा पुलिस का बड़ा ऐक्शन, शराब पी कर चालक चला रहे थे ट्रेलर एवं पिंक अप पुलिस ने दोनों वाहन किया जप्त

28 Oct 2026, 12:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बडवारा पुलिस का बड़ा ऐक्शन, शराब पी कर चालक चला रहे थे ट्रेलर एवं पिंक अप पुलिस ने दोनों वाहन किया जप्त - कटनी, मध्य प्रदेश

ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि, दोनों चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई; न्यायालय में पेश किए गए प्रकरण

कटनी/बड़वारा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटनी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रेलर और पिकअप चलाते दो चालकों को पकड़कर दोनों वाहन जब्त कर लिए। पुलिस ने चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पिकअप क्रमांक MP 35 ZD 8050 और ट्रेलर क्रमांक MP 65 ZB 6635 को रोककर चालकों की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर
पुलिस ने ट्रेलर चालक विनोद विश्वकर्मा (47 वर्ष), पिता होरीलाल विश्वकर्मा, निवासी बिजुरी, जिला अनूपपुर तथा पिकअप चालक अरविंद सिंह (20 वर्ष), पिता खिलावन सिंह, निवासी ग्राम कड़ना, जिला पन्ना के विरुद्ध कार्रवाई की। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में दोनों चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रकरणों के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं अरुण तिवारी तथा आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l
Gaya27 Oct

जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l

*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री
Gaya27 Oct

नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री

संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ
Moradabad27 Oct

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ

कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के ग्राम काजीखेड़ा में विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!