सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश।
सिंगरौली: । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय द्वारा शिविर के लिए चिन्हित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण की कार्रवाई करें, ताकि शिविर के दौरान नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में ग्राम दरबारी, देवरी-1, गीर, पिडरिया, बगदराकला, बरहट, बरकुड़, चितरंगी, देवगांव, धरौलीकला, गडवानी, गांगी, खैरा, कुड़ैनिया, पोंडी-2, रजदहा, सुकहर, विजयपुर, शेरवा, दार, झरकटिया, खम्हनिया, कुड़ैनिया-2, मटिहनी, सूदा, सुलखानखुर्द एवं सुलखानकला के ग्रामीण शामिल होंगे।
संबंधित ग्राम पंचायतों में शिविर की तिथि, स्थान एवं उद्देश्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकें तथा शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक निराश्रित गोवंश के लिए नगर पालिका और…
पूरी खबर पढ़ें →
// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 29 अक्टूबर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में उत्सव का माहौल रहेगा। एक नवंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 29 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News// समाचार 01// जिला संवाददाता - PL तिवारी Mo-9993357757 वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।