Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य

28 Oct 2026, 08:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कटनी, ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में विकासखंड कटनी की ग्राम पंचायत बिचुआ और भनपुरा में योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह एवं तहसीलदार अतुलेश सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आगामी सप्ताह तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 50% से 60 % प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो सके और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल किया जा सके।

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सुबह के समय सर्वर की गति बेहतर रहने पर अधिक से अधिक कार्य निपटाए जाएं, जिससे तकनीकी बाधाओं के कारण काम प्रभावित न हो। साथ ही, कार्यों में तेजी लाने और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर बढ़ाई जा रही गति
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों और राजस्व विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर योजना से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों की भूमि का सर्वेक्षण कर संपत्ति का अभिलेखीकरण करना और पात्र ग्रामीणों को उनके स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के अधिकार का प्रमाण प्राप्त करने में मदद मिलती है। साथ ही, भूमि और संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बिछुवा और भनपुरा में किया गया निरीक्षण इसी दिशा में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। अधिकारियों का जोर है कि विभागीय समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाई जाए, निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे हों और पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ जल्द मिल सके ।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राशि का
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसे में गंभीर घायल गोवंश को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता आई काम, घा
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!