आठ दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल स्ट्रीट डॉग, शिव मंदिर के पास छोड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले स्ट्रीट डॉग का आठ दिन तक उपचार किया गया। स्वस्थ होने पर बुधवार सुबह 11 बजे उसे पुनः शिव मंदिर के पास छोड़ दिया गया।
पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के सिर पर गहरी चोट लगी थी और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। इसकी सूचना सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को मिलने पर उसे अस्थायी शेल्टर होम ले जाया गया। अगले दिन बेहतर उपचार के लिए कोटा भेजा गया। आठ दिन के उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे रावतभाटा लाया गया।
विनीता प्रदीप ने बताया कि डॉग के सिर पर गहरा घाव था, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि किसी लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाई गई हो। उन्होंने कहा कि बेजुबान जीवों के साथ क्रूरता करना गंभीर मामला है। उन्होंने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर और नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर का आभार जताते हुए कहा कि शेल्टर होम शुरू होने से बेसहारा एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को बेहतर आश्रय और उपचार मिल सकेगा।
मनीष गिरी ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी शेल्टर होम में एक वानर और दो स्ट्रीट डॉग का उपचार जारी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें भी उनकी पूर्व लोकेशन पर छोड़ा जाएगा।
सरामा एनिमल फाउंडेशन ने किया उपचार, स्वस्थ होने पर पुरानी लोकेशन पर लौटाया गया |
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर, 27 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर, 27 अक्टूबर। महाराणा प्रताप खेलगांव में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास और खिलाड़ियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर, 27 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर, 27 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण सीतापुर। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि: 28 अक्टूबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।