जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे |
जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल प्रहरी की करतूतों का खुलासा हुआ है। रात 2 बजे ड्यूटी पर पहुंचे प्रहरी की जेल गेट पर तलाशी ली गई तो उसके द्वारा चड्डी और जूतों में छिपाकर जेल के अंदर ले जाई जा रही बीड़ी-तंबाकू बरामद हुई।
चरस भी छिपाकर लाने की बात सामने आई, लेकिन जेल अधीक्षक ने इससे इनकार किया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद प्रहरी को तत्काल जेल ड्यूटी से हटाकर जांच शुरू की गई है।
जानकारी के मुताबिक रात में उपजेलर राकेश उपाध्याय, चंद्रिका पटेल, नानूराम सोनी और विजय आर्या ड्यूटी पर थे। इसी दौरान करीब 2 बजे प्रहरी देवेंद्र चौहान जेल में पहुंचा।
अंदर प्रवेश करने से पहले अन्य प्रहरियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कपड़ों और जूतों में छिपाकर रखा गया नशे का सामान मिला। उससे पूछताछ में खुलासा होगा कि नशा कहां से लाया, किसे देने वाला था और इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।
शुभम नेपाली तक पहुंचाना था नशा, पूछताछ में सामने आया नाम
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में प्रहरी ने कथित तौर पर कैदी शुभम नेपाली तक नशा पहुंचाने की बात स्वीकार की। जेल में बंद अन्य कैदियों को बीड़ी और तंबाकू देने की बात भी सामने आई है। मालूम हो शुभम नेपाली द्वारकापुरी क्षेत्र का कुख्यात नशा तस्कर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक निराश्रित गोवंश के लिए नगर पालिका और…
पूरी खबर पढ़ें →
// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 29 अक्टूबर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में उत्सव का माहौल रहेगा। एक नवंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 29 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News// समाचार 01// जिला संवाददाता - PL तिवारी Mo-9993357757 वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।