शासकीय हाईस्कूल नयागांव में हुई चोरी का नौरोजाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश*

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट
नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत नयागांव स्थित शासकीय हाईस्कूल में हुई चोरी की घटना का नौरोजाबाद पुलिस ने आज पर्दाफाश किया,पुलिस ने स्कूल से चोरी गया सामान बरामद कर चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।
शासकीय हाईस्कूल नयागाँव के प्राचार्य झाम सिंह परस्ते ने दिनांक 25/8/2026:को नौरोजाबाद थाने आक़र हाई स्कूल नयागाँव मे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गईं थी, जिसमे उल्लेख किया गया था अज्ञात चोरो के द्वारा विद्यालय से सीसीटीवी कैमरा 1 नग, एम्पलीफायर 1 नग, माइक 1 नग, सोलर बैट्री, 2 नग, कलर प्रिटंर एक नग, गैस सिलेंडर 2 नग, कैसियो म्यूजिक सिस्टम 1 नग, साउंड बॉक्स 2 नग, मिक्सर एक नग, छोटा साउंड बॉक्स एक नग, सीपीयु 1 नग, गैस चूल्हा 1 नग वोर्ड 2 नग एवं एक इनवर्टर ताला तोड़कर लगभग 1लाख 25 हजार के समान पर हाथ साफ कर दिया गया था शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया,हलाकी की फरियादी के द्वारा आस पास के क्षेत्र में चोरी गए सामान के बारे में पता लगाना शुरू क़र दिया, पता लगाने के दौरान ग्राम देवरी मजरा निवासी शिवम नामदेव, सागर सिंह, विपिन पाल एवं ग्राम जरहा निवासी ओम प्रकाश सिंह द्वारा उक्त सामान चोरी किया जाना संदेहस्पद बताया गया, नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा चारों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गईं, जिसमे मे सभी आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया गया, नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा चोरी मे संलिप्त विपिन पाल पिता भूभानलाल उम्र 27 वर्ष, शिवम नामदेव पिता चन्द्रिका उम्र 20 वर्ष सागर सिंह पिता हरिहर सिंह उम्र 20 वर्ष तीनो निवासी ग्राम देवरी मजरा एवं ओम प्रकाश पिता पुरषोत्तम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी जरहा के ऊपर अपराध क्रमांक 431/2026 धारा 305(5)331(4) बीएनएस अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध क़र माननीय न्यायालय भेजा गया, जहाँ से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है उक्त कार्यवाही मे मुख्य रूप थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा, एएसआई दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल की भूमिका सराहनीय रही
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






