Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा

29 Oct 2026, 01:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा - KHERI, उत्तर प्रदेश

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा
लखीमपुर खीरी:
जनपद में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित आगमन को लेकर खीरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। वीवीआईपी (VVIP) दौरे को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्रीमती ख्याति गर्ग ने खुद कमान संभालते हुए बुधवार को कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SSP ख्याति गर्ग ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी गोला और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) खीरी के साथ कबीरधाम स्थित कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों के दल ने गोला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी दौरा कर वहां की जमीनी तैयारियों को परखा।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर हेलीपैड सुरक्षा, यातायात एवं रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल व्यवस्था और आमजन के आवागमन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व मातहतों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी प्रबंधन में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खीरी पुलिस प्रशासन का कहना है कि माननीय अतिथियों के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

रिपोर्टर = रामनिवास गुप्ता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot30 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਗਾਇਬ ਹੋਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੁਣ ਚੰਦ ਭਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਹੋਈ ਗਾਇਬ

Breaking News - ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਚੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਗਾਇਬ ਹੋਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ। ਹੁਣ ਚੰਦਭਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀ ਹੋਈ…

पूरी खबर पढ़ें →
बरुआसागर के लाल का महानगर में परचम: आकाश पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष
Jhansi30 Oct

बरुआसागर के लाल का महानगर में परचम: आकाश पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष

बरुआसागर के लाल का महानगर में परचम: आकाश पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष बरुआसागर…

पूरी खबर पढ़ें →
एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Ballia30 Oct

एएसपी संजय वर्मा ने फेफना में खुद संभाली चेकिंग की कमान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

बलिया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने फेफना,…

error: Content is protected !!