Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस श्रृंखला के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस ने शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन। जिला पुलिस लाईन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्क

30 Oct 2026, 03:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस श्रृंखला के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस ने शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन। जिला पुलिस लाईन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्क - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिला पुलिस द्वारा देश व समाज के दुश्मनों के दांत खट्टे करने हेतु जिला पुलिस के पास उपलब्ध शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एलएमजी, एसएलआर 7.62 एमएम,राइफल 5.56 एमएम, इंसास, राइफल AK47, कार्बाइन 9mm, पिस्टल अल्टो 9mm, पिस्टल ग्लॉक 9mm, रिवाल्वर 38", गैस गन, पंप एक्शन गन 12, एंटी राइट गन एवं 38 एमएम मल्टीसेल लांचर सहित अन्य शस्त्र रखे गए जिनकी मारक क्षमता एवं खूबियों से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विधार्थी रूबरू हुए।

कार्यक्रम में लाइन अफसर एसआई विजय कुमार ने बच्चों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे है तथा दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश में पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल के दस जवानों ने लद्दाख में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चीन की सेना के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राण बलिदान किए थे तभी से लेकर आज तक समस्त देश में इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के अध्यापक स्टाफ से खुशबू शर्मा, प्ररिता, नरेंद्र, अनुराधा, सुदेश, दीपक राव, मंजीत, सहित करीब 200 विद्यार्थी मौजूद रहे जिन्होंने जिला पुलिस द्वारा लगाई गई इस शस्त्र प्रदर्शनी से अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यमुनानगर में नहर में बिजनेसमैन का शव मिलने से मचा हड़कंप, किनारे पर खड़ी मिली ऑडी कार; कल से था लापता
Kurukshetra30 Oct

यमुनानगर में नहर में बिजनेसमैन का शव मिलने से मचा हड़कंप, किनारे पर खड़ी मिली ऑडी कार; कल से था लापता

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के यमुनानगर के थाना बुढ़िया इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 18 जिलों में  तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी; कई जगह ओले गिरने के आसार
Kurukshetra30 Oct

हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 18 जिलों में  तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी; कई जगह ओले गिरने के आसार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा बढ़ाई; अब इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
Kurukshetra30 Oct

हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा बढ़ाई; अब इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!