हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा बढ़ाई; अब इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आयोग ने हरियाणा समेत 6 राज्यों में SIR की प्रक्रिया की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
आयोग के आदेश के अनुसार, हरियाणा में दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अवधि 20 नवंबर तक बढ़ाई गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने संबंधित मुख्य चुनाव अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और राजनीतिक दलों को इसकी लिखित सूचना देने का निर्देश दिया है। हरियाणा में अब आपत्तियां दर्ज कराने और नया वोट बनवाने के लिए (फॉर्म-6) आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रहेगी।
अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, या उसमें कोई गलती है तो वो 20 नवंबर तक अपनी शिकायत या आवेदन दर्ज कर सकेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंचकूला मे आज CM नायब सिंह सैनी के ग्रामीण चोकीदार सम्मान कार्यक्रम के दौरान एक चौकीदार बेहोश हो…
पूरी खबर पढ़ें →
जींद मे ACB की टीम ने पब्लिक हेल्थ के SDC धर्मबीर को एक ठेकेदार से 15000 की रिश्वत…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला मे आज CM नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण चोकीदारों को सम्मानित किया और उनका मानदेय 11000 से…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल पुलिस की CIA टीम ने 4 बाइक चोरो को पकड़ा है उनसे पुलिस ने 12 बाइक बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।