Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

देश के छह राज्यों में एसआईआर, समय-सीमा को बढ़ाया गया

30 Oct 2026, 03:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने देश मे चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण/ SIR, 2026, कार्य की समय-सीमा बढ़ा दिया है निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, और दिल्ली राज्य के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने , कटवाने, या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी, पर दावा आपत्ति दर्ज कराने के लिए और अधिक समय दिया है। आंध्रप्रदेश ,तेलंगाना, नागालैंड, हरियाणा राज्यों में नोटिस के निपटारे के लिए समय-सीमा को बढ़ा दिया.है।

अब इसमे नये समय सीमा के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सहित पांच राज्यों में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को और दिल्ली में 22 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी। चुनाव आयोग द्वारा यह परिवर्तन उच्चतम न्यायालय की उस टिप्पणी के बाद किया गया है,जिसमें कई छूटे हुए मतदाताओं को दावा आपत्ति का भरपूर मौका देनें और इस प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं करने के लिए कहा गया था।

उच्चतम न्यायालय गत 28 अक्टूबर को चुनाव आयोग से यह पूछा था कि इन राज्यों में अभी चुनाव नहीं होनें हैं, फिर इतनी शीघ्रता क्यों की जा रही है। एसआईआर के अंतर्गत तीसरे चरण में उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली सहित सोलह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह एसआईआर कार्य किया जा रहा है।

एसआईआर के अंतर्गत पहले चरण में दस राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्य पूर्ण हो चुका है। छह राज्यों में एसआईआर की संशोधित समय सारिणी इस प्रकार है= दिल्ली-
-दावा आपत्ति- 25 नवंबर 2026, नोटिस, दावों, कई निपटारे की अंतिम तारीख- 15 दिसंबर 2026, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 22दिसंबर2026।

आंध्रप्रदेश = दावा आपत्ति तारीख- पहले समाप्त हो चुकी, नोटिस, दावा आपत्ति निपटारा- 20 नवंबर 2026, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन- 30 नवंबर 2026। महाराष्ट्र = दावा आपत्ति तारीख- 13 नवंबर 2026, नोटिस, दावा आपत्ति निपटारा- 25 नवंबर 2026, अंतिम मतदाता सूची जारी- 30 नवंबर 2026।

हरियाणा= दावा ,आपत्ति तारीख- पहले खत्म हो चुकी, नोटिस, दावा ,आपत्ति निपटारा- 20 नवंबर 2026। अंतिम मतदाता सूची जारी- 30 नवंबर 2026।

तेलंगाना = दावा, आपत्ति अंतिम तारीख- पहले खत्म हो चुकी है, नोटिस, दावा ,आपत्ति निपटारे- 26 नवंबर 2026, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन- 30 नवंबर 2026। नागालैंड = दावा ,आपत्ति अंतिम तारीख- पहले खत्म हो चुकी, नोटिस, दावा ,आपत्ति निपटारा- 25 नवंबर 2026, अंतिम मतदातान सूची जारी- 30 नवंबर 2026।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!