Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 18 जिलों में  तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी; कई जगह ओले गिरने के आसार

30 Oct 2026, 03:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 18 जिलों में  तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी; कई जगह ओले गिरने के आसार - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर अब हरियाणा में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

चक्रवात 'अर्नब' प्रभाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

साथ ही कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को  करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है।वहीं, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अक्टूबर के महीने में हरियाणा में मानसूनी विदाई के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। 1 से 27 अक्टूबर के दौरान हरियाणा में औसतन 25.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत मात्र 9.0 मिमी का होता है।

इस तरह बारिश 181 प्रतिशत अधिक रही है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों या मंडियों में खुले में पड़ी जिंसों को तिरपाल से ढककर रखें और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या कमजोर इमारतों के नीचे आश्रय न लें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
Agar-Malwa16 Nov

जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

*प्रेस विज्ञप्ति* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा *कनाडा के बाद अब फ्रांस की…

error: Content is protected !!